भागलपुर, अप्रैल 24 -- आलमनगर से सरोज कुमार रिपोर्ट आलमनगर एक संवाददाता। रतवारा पुलिस ने खापुर गांव से फरार महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल आदि की टीम गठित कर फरार महिला शराब कारोबारी के घर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान कारोबारी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष साजन ने बताया कि बीते 25 मार्च को शराब बरामदगी मामले में केस दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल्: छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज स्थित परियाही गांव में पुलिस ने की छापेमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...