मधुबनी, अगस्त 25 -- मधेपुर, निज संवाददाता। दहेज को लेकर एक 21 वर्षीया नवविवाहिता को कथित तौर पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के मधेपुर डाक बंगला कनसार पोखर टोला की है। मधेपुर डाक बंगला कनसार पोखर टोला के उदय सदाय की पत्नी शोभिया देवी ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पति उदय सदाय, सास अनीता देवी सहित ससुराल पक्ष के कुल चार लोगों को नामजद किया गया है। शादी के समय पीड़िता के माता-पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों को एक लाख रुपये व चांदी के जेवरात दिए थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग शारीरिक व मानसिक रूप से नवविवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। तीन दिन पूर्व 22 अगस्त को आरोपियों ने शोभिया देवी के साथ मार...