अमरोहा, मार्च 13 -- गजरौला। मधुमक्खी पालन करने वाले एक कारोबारी के 170 डिब्बे चोरी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिला अलीगढ़ के थाना खैर के गांव शिवाला निवासी पूरन सिंह पुत्र हरि सिंह का सलेमपुर गौसाईं थाना क्षेत्र में घोड़े वाले मंदिर के पास मधुमक्खी का कारोबार है। यहां पर पूरन सिंह के 170 डिब्बे थे। एक मार्च की रात को यहां से डिब्बे चोरी हो गए। अगली सुबह जब पूरन सिंह पालन स्थल पर गया तो उसे डिब्बे चोरी होने की जानकारी मिली। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में कारोबारी ने दो व्यक्तियों पर डिब्बे चोरी करने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.