लखनऊ, अप्रैल 7 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के सभाखेड़ा गांव में मंगलवार को खेत पर काम कर रहे एक परिवार पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया। जान बचा कर भागने के दौरान मधु मक्खियों के झुंड ने मां-बेटी सहित सात लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभा खेड़ा गांव निवासी कलावती (58) सुबह अपने बेटे, बेटियों, जेठ व देवर के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तभी अचानक मधु मक्खियों के एक विशाल झुंड ने इन पर हमला बोल दिया। खेत पर काम कर रहे परिवार के सदस्यों समेत एक अन्य को भी काट कर घायल कर दिया। इस दौरान कलावती समेत उनका पुत्र दीपक, पुत्री अंकिता व तन्नू, जेठ रघुनंदन, देवर शिवकुमार भी घायल हो गये। वहीं गादिया खेड़ा निवासी रामविलास भी मधु मक्खियों के हमले से घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.