चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेसिडेंसी में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इस मौके पर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान होटल के नीचे रखे लगभग 30 केवीए के डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गयी। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। यह भी पढ़ें- तिकुनिया पर कॉस्मेटिक शोरूम में लगी आग स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को दिया। त्रिशानु राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.