चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेसिडेंसी में मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इस मौके पर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान होटल के नीचे रखे लगभग 30 केवीए के डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गयी। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। यह भी पढ़ें- मधु बाजार में डीजी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.