रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र में दर्ज कथित मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में ईडी ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया। जवाब पर अदालत ने कोड़ा को अपना पक्ष शपथपत्र के साथ दाखिल करने का निर्देश दिया है। ईडी द्वारा निचली अदालत में दाखिल आरोपपत्र में मनी लॉन्ड्रिंग राशि में किए गए बदलाव को लेकर कोड़ा ने निचली अदालत में आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोपपत्र में राशि में बदलाव को चुनौती देते हुए इसे स्वीकार नहीं करने का आग्रह किया था। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा अतिरिक्त जवाब अदालत ने कोड़ा की आपत्ति को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने इसे हाईकोर्ट...