देवघर, फरवरी 3 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सलैया गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें संस्थान के प्रशिक्षु छात्रों और प्राध्यापकों द्वारा रैली निकालकर फाइलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें 10 फरवरी 2026 से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दवा सेवन अभियान को सफल सफल बनाने का अनुरोध किया। साथ ही सभी को दवा की खुराक लेने की अपील की गई। यह कार्यक्रम संस्थान की प्राचार्या डॉ.जॉली सिन्हा के निर्देशन में संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। फोटो-03एमडीपी01-फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता रैली में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.