चक्रधरपुर, अप्रैल 23 -- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। संस्थान के विभागाध्यक्ष डा. शिव प्रसाद महतो ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रचनात्मक और प्रेरणादायक रील्स तैयार कीं। इन रील्स के माध्यम से उन्होंने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। भाषण प्रतियोगिता भी हुई। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- पारसनाथ महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस का आय...