चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- चक्रधरपुर।मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में बीएड सत्र 2025-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक परंपरा, शिक्षण-प्रशिक्षण की प्रकृति तथा प्रशिक्षण अवधि के दायित्वों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रभारी खुशबू कुमारी द्वारा स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों को शिक्षण-व्यवसाय की नैतिकता, संवेदना तथा उत्तरदायित्वपूर्ण आचरण के प्रति जागरूक करते हुए बीएड प्रशिक्षण की विविध शैक्षणिक आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। मौके पर निर्देशक श्याम लाल महतो ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षण केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, जिम्मेदारी और सामाजिक नेतृत्व की गहन प्रक्रिया है। इसके पश्चात कॉलेज के सीनियर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.