चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में आदिवासी संस्कृति और परंपरा के प्रमुख पर्व सरहुल के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक रंगों की सुंदर छटा देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसमें प्रकृति पूजन एवं सरना धर्म की परंपराओं का सम्मानपूर्वक निर्वहन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या खुशबू कुमारी , विभागाध्यक्ष डा. शिव प्रसाद महतो, तथा अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्राचार्या खुशबू कुमारी ने अपने संबोधन में सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.