गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर। असुरन चौक विष्णु मंदिर स्थित मधुसूदन दास पीजी कॉलेज में रिक्त बची हुई सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी कॉलेज के कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश कुशवाहा ने दी। बताया कि कॉलेज में बीकॉम, एमकॉम, बीसीए और बीबीए में प्रवेश लिया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। बताया कि छात्रों को समाज कल्याण छात्रवृत्ति तथा प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...