चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया की टीम ने गत वर्ष की संयुक्त विजेता टीम सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। मधुसूदन पब्लिक स्कूल की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, अपराह्न दो बजे से खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय की टीम ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर पूर्वाह्न सात बजे से खेले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.