मधुसूदन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसानतलिया के सभागार में शनिवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सकारात्मक परिवर्तन एवं स्वजागृति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। ब्रह्माकुमारी की वरिष्ठ बी के बहन सोनू ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, तनावमुक्त जीवन, मन की शांति, नशामुक्ति, आत्म-सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में लगभग 190 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- मधुसूदन पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.