चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के सभागार में शनिवार को नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 विषय पर एक दिवसीय पैपेसिटी बिल्डिंग (सीबीपी) प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह वेन्यू डायरेक्टर के नागराजू, एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत तिवारी, उप प्राचार्या आरती कोड़वार तथा रिसोर्स पर्सन के एल नारायण एवं साम्पा घोषाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को योग्यता-आधारित मूल्यांकन, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी, केस-आधारित एवं स्रोत-आधारित प्रश्नों तथा उच्च स्तरीय चिंतन कौशल पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य के नागराजू एवं उप प्राचार्या आरती कोड़वार द्वारा दोनों रिसोर्स पर्सन को उपहार देकर सम्मानित किया ग...