चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (एमएमटीटीसी) चक्रधरपुर में गुरुवार को महिला सशक्तीकरण विषय पर एक विशेष वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय कल्याण सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेबी की वित्तीय जागरूकता पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जीवन के प्रारंभिक चरण से ही वित्तीय योजना और निवेश के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक श्यामलाल महतो के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में तथा वेबिनार समन्वयक नितिश कुमार दास के समन्वय से आयोजन संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- आरसेटी में वित्तीय साक्षरता और जागरुकता अभियान का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं वित्तीय बिजनेस ...