भागलपुर, अप्रैल 23 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  मधुसूदनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में बढ़ते सूखे नशे के प्रचलन को रोकने को लेकर इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीती मंगलवार रात आठ बजे दिग्घी गांव के पास से दो युवकों को महंगी बाइक (केटीएम) के साथ खड़ा देखा। पुलिस की गश्ती गाड़ी जैसे ही बाइक की तरफ बढ़ी तो दोनों बाइक सवार युवक भागने लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली तो 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों पैडलरों को गिरफ्तार कर थाना लायी और कड़ी पूछताछ शुरू की। दोनों पैडलरों ने बताया कि दिग्घी गांव में एक जगह है, जहां से हम ब्राउन शुगर खरीदने जाते हैं। उन दोनों की निशानदेही पर मधुसूदनपुर पुलिस ने एक्शन लिया और उक्त बताए ठिकानों पर पहुंची जहां अन्य पांच लड़के को भी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिर...