मधुश्रवा में 20 बीघा गेहूं की फसल में आग से जलकर राख
जहानाबाद, अप्रैल 28 -- आग की भयावह लपटों और धुएं के गुबार से पूरा इलाका सहम गया लोग अपने-अपने घरों और खलिहानों को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवा चौकी में मंगलवार दोपहर एक भीषण अगलगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी ललन पासवान के खलिहान में रखे लगभग 20 बिगहा गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज पछुआ हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा खलिहान आग की लपटों में समा गया। यह भी पढ़ें- मधुश्रवा में 20 बीघा गेहूं की फसल में आग से जलकर राख इस दर्दनाक घटना में लाखों रुपये मूल्य की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में पीड़ित ललन पासवान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनके परिवार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.