गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कसीरा पंचायत अंतर्गत मधुवन गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से तीन किसानों के कुल छह मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों में सजित साहू के एक बैल व तीन गाय, सुषमा देवी का एक बैल तथा गणेश साहू की एक गाय शामिल है।जानकारी के अनुसार सभी मवेशी गांव के समीप खुले मैदान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आकर सभी मवेशी मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि मवेशी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थे। ऐसे में इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.