शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- शाहजहांपुर। मधुवन कॉलोनी में संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से संविधान कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और मूल सिद्धांतों का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान कथा के माध्यम से लोगों को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- केक काट कर मनाई बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम में धर्मपाल सक्सेना, रामपाल चौधरी, संजय भा...