मधुर भजनों से भक्त हुए भाव विभोर
कानपुर, जून 2 -- कानपुर। श्री रामनवमी महोत्सव कमेटी, जानकी परिवार, लाठी मोहाल की श्रीमद् विष्णु पुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य मंजेश कृष्ण शास्त्री ने प्रभु की आरती व भगवान के मधुर भजनों के बाद श्री नरसिंह अवतार एवं बामन भगवान की कथा का व्याख्यान किया। श्री रामलीला भवन में चल रही कथा के दौरान जानकी परिवार के सदस्यों ने भगवान नरसिंह एवं बामन भगवान की झांकी की लीला दिखाई। झांकी के माध्यम से प्रसंग समझाया। यहां अमरनाथ गुप्ता, रामचन्द्र गुप्ता, संजय वर्मा, संतोष गुप्ता, आलोक ओमर, मनोज गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, अलंकार ओमर व जानकी परिवार संयोजक संतोष शुक्ला, अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, उपासना गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, ममता गुप्ता, वैभवी गुप्ता, रिंकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.