मधुमेह पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस को बनी कमेटी
वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटिज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस मार्च 2027 में काशी में होगी। इसमें देश-विदेश से पांच सौ से अधिक विशेषज्ञ मधुमेह रोग पर चर्चा करेंगे। आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए एक कमेटी गठित की गई है। उसके चेयरमैन पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, सचिव डॉ. जिज्ञासु सिंह तथा वित्त सचिव प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव होंगे। कमेटी में डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. अलंकार तिवारी, डॉ. हर्षित जैन, डॉ. अरूप दास गुप्ता बतौर सदस्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.