मधुमेह के इलाज में नई दवाओं से हृदय, गुर्दों सुरक्षित
बरेली, जुलाई 26 -- सिविल लाइंस के होटल में शनिवार को डायबिटीज के उपचार में नई दवाओं की भूमिका विषय पर चिकित्सकीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया और तेजी से बढ़ रहे मधुमेह के मामलों, आधुनिक दवाओं और प्रभावी उपचार पद्धतियों पर मंथन किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुदीप सरन ने कहा कि मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अब ऐसी आधुनिक दवाएं उपलब्ध हैं, जो रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के साथ-साथ हृदय और गुर्दों को भी सुरक्षित रखने में सहायक हैं। डॉ. अजय खन्ना और डॉ. राजीव गुप्ता ने इन दवाओं की प्रभावशीलता और सुरक्षा पर प्रकाश डाला। डॉ. सचिन अग्रवाल ने कहा कि केवल दवाओं से ही नहीं, बल्कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर भी मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.