आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी स्थित कृषि भवन से उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने सोमवार को श्रीअन्न के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को रवाना किया। मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीअन्न (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सावां आदि) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्रीअन्न की खेती और उसके लाभों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। श्रीअन्न को सुपर फूड भी कहा जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही यह मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों से लड़ने में भी सहायक है।उन्होंने कहा कि श्रीअन्न की खेती के लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और यह विपरीत जलवायु परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.