धनबाद, मई 8 -- धनबाद। मधुमिता एडु मेड फाउंडेशन ने गुरुवार को हीरापुर के गीताश्री भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। एसएनएमएमसीएच व सदर अस्पताल की टीम ने 61 यूनिट रक्त संग्रह किया। 21 महिला रक्तदाताओं ने भाग लिया, वहीं छह लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदाता राजकुमार सिंह ने सौ बार रक्तदान कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वहीं संस्थापक सह अध्यक्ष गोपाल भट्टाचार्य ने 94वां रक्तदान किया। मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा, अशोक पाल, मनोरंजन सिंह, राजन सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे। आयोजन में हिरण्मय मित्रा, प्रसून दासगुप्ता, गौतम दास, अर्पिता अग्रवाल, राजा राम दत्ता, विनायक घोष, लवली सरकार व डॉ शंकरी की भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...