मधुमक्खी पालन से सफलता की कहानी लिख रहीं सुशीला
बरेली, सितम्बर 19 -- बहेड़ी ब्लॉक की सुशीला देवी ने शहद उत्पादन के जरिए सफलता की कहानी लिखी है। मात्र 29 वर्ष की आयु से शहर उत्पादन कर रहीं सुशीला जल्द ही लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनने का गौरव हासिल करने वाली हैं। ग्राम पंचायत बड़ौरा की रहने वाली सुशीला ने 23 नवंबर 2023 को हनी महिला स्वयं सहायता समूह की शुरुआत सीमित संसाधनों के साथ की थी। सुशीला ने मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से कार्य शुरू किया। गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन पर विशेष ध्यान देने के कारण उनके शहद की मांग लगातार बढ़ती गई। अब उनके समूह से जुड़ी 17 महिलाएं नियमित रूप से आजीविका अर्जित कर रही हैं, जिनमें एक दिव्यांग महिला भी शामिल है। यह समूह ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.