मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय
गौरीगंज, सितम्बर 20 -- अमेठी।खेती के साथ मधुमक्खी पालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का जरिया बनेगा। बागवानी विकास मिशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की तैयारी है। इसके लिए उद्यान विभाग किसानों को मौन पालन यूनिट स्थापित करने पर अनुदान देगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिले को फिलहाल दो यूनिट का लक्ष्य मिला है। मधुमक्खी पालन के लिए आठ-आठ फ्रेम वाले 50 बॉक्स की एक यूनिट स्थापित की जाएगी। एक यूनिट की कुल लागत 3.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख रुपये का अनुदान शासन की ओर से दिया जाएगा। अनुदान की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। विभाग की ओर से किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ देने की बात कही गई है。
एक बॉक्स से करीब पांच किलो श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.