गुमला, दिसम्बर 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रेडवा पंचायत स्थित नावाडीह गांव में आयोजित सात दिनी मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कृषि विभाग के निदेशक विकास कुमार ने 25 प्रशिक्षणार्थी किसानों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होने कहा कि मधुमक्खी पालन से आय बढ़ती है और साथ ही परागण के माध्यम से फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन व शहद मिशन नई दिल्ली के तहत जिला उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें 25 महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन की नवीन तकनीकें, बॉक्स निर्माण, कॉलोनी प्रबंधन, शहद निकासी, रोग प्रबंधन और विपणन संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही एक्सपोजर विजिट भी कराई गई। जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.