समस्तीपुर, मार्च 20 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि में जारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। मधुमक्खी पालन एवं शहद मूल्य संवर्धन विषय पर आयोजित प्रशिक्षण के समापन सत्र में प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ.नागेन्द्र कुमार, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ.सुरेन्द्र कुमार, डॉ.ध्रुव कुमार, डॉ.रामानंद कुमार मौजूद थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीको से मधुमक्खी पालन व शहद का मूल्य संवर्धन जरूरी है। यह शहद उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि में काफी मदद करेगा। जरूरत है प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को कार्यरूप देने की। वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत सरकार का मधुक्रांति मिशन का उद्देश्य राज्य के कुशल एवं तकनीकी रूप से सक्षम मधुमक्खी पालकों का विकास करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.