गुमला, मार्च 11 -- मगुमला संवाददाता। झारखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गुमला कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन पर तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सिद्वो कान्हू कृषि व वानिकी झारखंड स्टेट कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड रांची के सहयोग से आयोजित हुआ। प्रशिक्षण गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और लातेहार जिलों के किसानों व ग्रामीण युवाओं को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराना,मधुमक्खी पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना था।प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मधुमक्खियों की प्रजातियों,छत्ते के प्रबंधन, शहद उत्पादन, शहद की गुणव...