मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूपी से मधुमक्खी के बॉक्स के अंदर छिपाकर बीयर व शराब की तस्करी की जा रही है। धंधेबाज मधुमक्खी पालने की आड़ में शराब तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने मोतीपुर के वाटर पार्क के समीप और अहियापुर खानपुर में लीची बगीचा में छापेमारी कर इसका खुलासा किया है। यहां से 35 बॉक्स में रखी शराब व बीयर बरामद की गई है। मोतीपुर में छापेमारी के दौरान मुख्य तस्कर अहियापुर के पटियासा निवासी गोलू कुमार और अहियापुर के पटियासा जलाल निवासी राज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं खानपुर बगीचा में उत्पाद टीम पहुंची तो धंधेबाज फरार मिला। छापेमारी के दौरान कई जवानों को मधुमक्खी ने काट लिया। इसकी जानकारी उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने दी।बोचहां से शराब लोड बोलेरो जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार :उत्पाद विभाग...