चक्रधरपुर, मई 7 -- मनोहरपुर। बुधवार की सुबह प्रखंड के चिरिया ओपी थाना क्षेत्र के टिमरा गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में मधुमक्खी के हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए। घायलों में दीपक कुमार (47), राजा कुमार (25), आर्यन (23) और पी के घोष (39) हैं। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वे कैंप में थे। इसी दौरान आसपास के पेड़ों में मौजूद मधुमक्खियों ने जवानों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी जवानों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रखंड के ही ढीपा गांव से कारू महतो (55) को भी मनोहरपुर आने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थिति यह थी कि एक मधुमक्खी उनके कान के अंदर भी घुस गया। बाद में इलाज के लिए सीएचसी लाए जाने पर उनका इलाज किया और कान से मधुम...