मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- लालगंज। मधुमक्खी के हमले से शुक्रवार को दोपहर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। तब जा कर उसे राहत मिली। क्षेत्र के सहिरा गांव निवासी मनीराम (62)वर्ष अपने घर से किसी कार्य से साइकिल से लालगंज आ रहे थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर उनके बदन में कई स्थानों पर डंक मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वे लालगंज सीएचसी पर पहुंचे तो उनकी हालत गंभीर देख तत्काल ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ योगेश द्विवेदी अन्य मरीजों को छोड़ कर मनीराम का इलाज करने में जुट गए। उन्होने तत्काल मुख्य फार्मासिस्ट को बुलाया और इंजेक्शन लगवाया। तब कुछ देर बाद मनीराम का दर्द थोड़ा कम हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पाताल में शाम पांच बजे तक भर्ती रखा। जब उनकी हालत में काफी सुधार हुआ। तब घर भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.