प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव की 70 वर्षीय गुड्डा देवी गुरुवार शाम पेड़ से अलाव के लिए सूखी लकड़ी तोड़ने गई थी। वह शीशम के पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ रही थी कि अचानक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते में झटका लग गया। इससे मधुमक्खियां उग्र गईं और उनपर हमला बोलकर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धुआं करते हुए कंबल से ढककर महिला की जान बचाई। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.