मधुमक्खी के हमले से ग्रामीण घायल
चंदौली, मई 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील मुख्यालय के सबसे उपरी तल पर मधुमक्खियों का बहुत बड़ा छत्ता लगा हुआ है। आए दिन हवा चलने पर मधमक्खियों का झुंड तहसील के समीप दुकान सहित आने जाने वाले राहगीर और छात्र और अधिक्ताओं पर हमला कर देते है। मधुमक्खियों के हमले से आसपास के लोग दहशत में है।शुक्रवार को भी सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर सुबह मधुमक्खियों के हमले से पुत्तुल यादव, मनोज यादव, अखिलेश सहित अन्य कई राजगीर घायल हो गये। घटना को लेकर अधिवक्ता से लेकर छात्र और राहगीर दहशत में है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मधुमक्खियों का छत्ता हटाए जाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.