दुमका, दिसम्बर 29 -- जामा। प्रतिनिधिजामा थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत के भोड़ाबदार गांव निवासी दिव्यांग 59 वर्षीय रामकृष्ण राय की मौत मधुमक्खी के काटने से रविवार सुबह में हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वे अपनी बहन के घर जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत सड़मरा बसबुटिया गांव तीन दिन पहले गए थे। दोपहर घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान मधुमक्खी के झुंड ने वृद्ध पर हमला कर दिया। इस हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन फानन में उठाकर दुमका फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान रामकृष्ण की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में शौक की लहर दौड़ गई। वहीं इंटर स्टेट माइग्रेन मजदूर यूनियन का प्रभारी अनिल टुडू बताया कि पास के नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.