सीतापुर, अप्रैल 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के पिसावां इलाके में मधुमक्खियों ने पैदल जा रही मां-बेटे पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए वह भागे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार पर आसपास के लागों ने किसी तरह उन्हें चादर ओढ़ाई तब जाकर उनकी जान बच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार हुआ। ससुरदीपुर निवासी सुनीता शुक्ला अपने बेटे आदर्श के साथ किसी काम से पिसांवा आई थी। काम निपटाकर मां- बेटा पैदल ही गोपामऊ की तरफ जा रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए वह चीख पुकार मचाते हुए भागे। इस बीच अननियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े।मधुमक्खियों का हमला देख अफरा-तफरी मच गई। जो जहां था वहीं रुक गया। शोर सुनकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.