मधुमक्खियों के हमले से 25 सफाईकर्मी घायल, दो गंभीर
रांची, मई 20 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। घटना में नगर पंचायत के सुपरवाइजर उमेश समेत 25 सफाईकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे सभी सफाईकर्मी ड्यूटी जॉइन करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में जमा हुए थे। कार्यालय से सटे पानी टंकी में मधुमक्खियों ने लंबे समय से कई छत्ते बना रखे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी पक्षी के छत्तों से टकराने के बाद मधुमक्खियां अचानक आक्रामक हो गईं और आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग झाड़ियों और कमरों में छिप गए। घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव और वार्ड पार्षदों की मदद से सभी घायलों को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.