उन्नाव, फरवरी 21 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के बरहा कला गांव के रहने वाले 55 वर्षीय बेचेलाल पुत्र स्व. बाबू शनिवार दोपहर बाद अपने खेत पर फसल देखने गया था। यहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पत्नी शांति देवी व बेटी अमीता वर्मा मौके पर पहुंची और घायल बेचेलाल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.