फतेहपुर, अप्रैल 23 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के मलाका मोड़ के पास गुरुवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढकौली गांव निवासी 65 वर्षीय राजाराम सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से दवा कराने जा रहा था। मलाका गांव निवासी मोनू अग्निहोत्री भी बाइक से शहर की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनों मलाका मोड़ के पास पहुंचे, अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में राजाराम घबराकर पास की फूस में घुस गया, जिससे उसका पैर भी जल गया। यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत वहीं मोनू पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.