लखनऊ, मार्च 10 -- अमेठी,संवाददाता। संग्रामपुर क्षेत्र में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इटौरी निवासी 68 वर्षीय जुग्गीलाल पुत्र गिरधारी को दवा कराने के लिए महेंद्र और सुरेंद्र पुत्रगण राम किशोर (उम्र लगभग 28 और 32 वर्ष) मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले जा रहे थे। रास्ते में इटौरी से वंशवनपटी जाने वाले मार्ग पर आम की घनी बगिया के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों को घेर लिया। मधुमक्खियों ने तीनों पर हमला करते हुए कई बार डंक मार दिए, जिससे वे घायल हो गए।घटना के समय उसी बाग में तुलापुर निवासी खुशनुमा पुत्र...