शाहजहांपुर, मार्च 1 -- कांट में नगर पंचायत कार्यालय के पास बाजार में रविवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नप कार्यालय में बने ओवरहेड टैंक पर मधुमक्खियों का छत्ता है। दोपहर में अचानक मधुमक्खियां हमलावर हो गईं और बाजार का रुख कर लिया। मधुमक्खियों को देखकर दुकानदारों और वहां आए ग्राहकों में भगदड़ मच गई। स्थिति बिगड़ते देख कई व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। हालांकि इस दौरान एक व्यापारी मधुमक्खियों की चपेट में आ गया। उसे मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...