भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड निर्यात भवन बीडा में मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक बार फिर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बीड़ा स्थित एक मोबाइल की दुकान के मालिक संदीप गुप्ता पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके पैर में कई जगह डंक लगे। हमले के बाद संदीप की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। उनके छोटे भाई शिवाकांत ने बताया कि परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। संदीप के दूसरे भाई रंजीत गुप्ता पर भी मधुमक्खियों ने पहले तीन बार हमला किया था। उन हमलों के बाद उन्हें 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.