बुलंदशहर, मार्च 14 -- कब्रिस्तान की सफाई करते समय मधुमक्खियों ने तीन मजदूरों पर हमला कर घायल कर दिया। घायल मजदूरों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर अडडे से गंगा पुल रोड पर स्थित हजीरों वाले कब्रिस्तान में ईद से पूर्व मजदूरों द्वारा सफाई की जा रही है। सफाई कर रहे मजदूरों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से मजदूर अजय पाल, सुरेश, अदनान बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्साधीक्षक डा. पीके मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अजय पाल, सुरेश की सामान्य हालत होने पर घर भेज दिया है। जबकि अदनान की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...