बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता अलग अलग थाना क्षेत्रों में मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 24वर्षीय मिथुन पुत्र गयादीन शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहा था। तभी पेड़ पर लगी मधुमक्खियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह छतरपुर जिला के सीलप गांव निवासी 16वर्षीय अंजली पुत्री राजा अनुरागी और 58 वर्षीय सेवा पत्नी कमतू के साथ खेत में मटर उखाड़ रही थी। तभी एक युवक ने बीडी पीकर धुआं उड़ा दिया। पेड़ पर बैठी मधुमक्खियां बिदक गईं। दोनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...