उन्नाव, मार्च 21 -- चकलवंशी। खेत पर फसल देखने जा रहे अधेड़ किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने शनिवार दोपहर हमला कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा निवासी नबी पुत्र कासिम दोपहर शारदा नहर आसीवन ब्रांच के पास स्थित खेत पर खड़ी फसल को देखने के लिए जा रहा था। इसी बीच नहर पटरी के किनारे खड़े पेड़ के पास पहुंचा था। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए और आग जला कर मधुमक्खियों को भगाया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मियांगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.