उन्नाव, मार्च 13 -- नवई। खेत में काम कर रहे किसान पर शुक्रवार सुबह मधुमक्खियों के हमला करने से अचेत हो गया। घायल किसान को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लालखेड़ा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कमलेश पुत्र राम स्वरूप पत्नी मुन्नी के संग शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहा था। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने कमलेश पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन जैसे तैसे उसे बचाया और निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी मुन्नी ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। बताया कि पैरा आदि जलाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके काटने से कमलेश बेहोश हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...