मधुमक्खियों के हमले से किशोर समेत तीन घायल
फतेहपुर, जून 12 -- बिंदकी। नगर के मोहल्ला मीरखपुर निवासी अरविंद का 16 वर्षीय पुत्र विजय बाजपेई सुबह टहलने के लिए निकला था। तभी मधुमक्खियों के झुण्ड ने किशोर पर हमला बोल दिया। किशोर की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और उसको बचाते हुए परिजनों को जानकारी दी। ऐसे ही कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी संदीप, बबलू भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.