रायबरेली, मार्च 11 -- एम्स,संवाददाता। एम्स परिसर के अंदर बने मंदिर में लगी मधुमक्खियों अचानक बुधवार को भड़क गई। मधुमक्खियों ने संविदा कर्मी पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने धुंआ करके किसी तरह से मधुमक्खियों को भगाया और संविदा कर्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया। एम्स में सफाई कर्मी के पद पर संविदा पर तैनात शिवदर्शनकूड़ा गाड़ी में अस्पताल का कचरा भरवा रहे थे। इसी बीच अचानक भड़की मधुमक्खियों ने संविदा कर्मी पर हमला बोल दिया। इससे संविदा कर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन-फानन धुंआ करके किसी तरह से मधुमक्खियों को भगाया और कर्मचारी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। वहीं परिसर के अंदर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से आए दिन लोग जख्मी हुआ करते है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ी से अग्निशमन पाउडर का छिड़काव...