उरई, फरवरी 5 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के डाले का पुरवा में अंतयेष्टि के दौरान मधुमक्खियों द्वारा किए गए हमले के दौरान इस तरह की भगदड़ मची की लोग वृद्ध की अर्थी छोड़ कर ही भाग खड़े हुए। इससे काफ़ी देर तक शव जमीन पर पड़ा रहा। जब मधुमक्खियां शांत हो कर चली गईं तक कुछ रिश्तेदारों ने शव का अंतिम संस्कार किया। गुरुवार दोपहर को वृद्ध वीर सिह का शव जैसे ही शमशान घाट के अंदर पंहुचा और शव के साथ अंतिम संस्कार के लिए गए लगभग डेढ़ सैकड़ा लोग अभी आराम करने के लिए जमीन पर बैठे ही थे की अचानक सैकड़ो मधुमखियों ने हमला कर दिया। इसमे आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए। अचानक मधुक्खियों के हमले से वहां भगदड़ मच गई और जो जिस हाल में था उसी हाल में गांव की और भागने लगा जिसके कारण कई लोगों के जूते चप्पल आदि वही छूट गए जबकि घायल हुए लोग वही जमीन पर तड़पने लगे। किसी तरह से उक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.